Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नवनिर्मित पार्क व चहरदिवारी का एमएलसी ने किया लोकापर्ण

ब्यूरो 01-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221101-WA0020~3

गाजीपुर। देवकली ब्लाक परिसर में विधायक निधि से नवनिर्मित पार्क व चहरदिवारी का लोकापर्ण व अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट आकाश यादव का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने फीता काटकर किया, विशिष्ठ अतिथि के रुप मे ब्लाक प्रमुख माधुरी यादव मौजूद रही।

इस अवसर ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा गांव के विकास की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों की है। पात्र लोगो को लाभ मिले ध्यान देना आवश्यक है। परिसर में पार्क निर्माण पर 15 लाख खर्च हुआ है तथा बैठक हेतु हाल निर्माण के लिए 20 लाख रुपया देने की घोषणा किया। आगे श्री सिंह ने कहा कि मेरा दरवाजा खुला हुआ है अपनी समस्याओ से अवगत कराये, जिसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। उन्होंने नव निर्मित पार्क में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम के आरम्भ मे पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व० रामधारी पहलवान के मूर्ति पर माल्यापर्ण करने के पश्चात कुवैत मे एथलीट प्रतियोगिता मे स्वर्णपदक विजेता आकाश यादव व पूर्व एथलीट पिता आन्नद यादव का माल्यापर्ण व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।


इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेन्द्र यादव, सतेन्द्र सिंह सत्या, देवेन्द्र यादव, फेकन यादव, राममूरत यादव, राजेश यादव, कृपाशंकर कुशवाहा, सोनू पहलवान, सुदर्शन यादव, खण्ड विकास अधिकारी धर्मेन्द्र मौर्य, एडियो पंचायत गंगासागर कुशवाहा, नरेन्द्र कुमार मौर्य, पवन वर्मा, दीलीप गुप्ता, श्रीकांत सिंह, दरोगा यादव, सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजेश सिंह यादव, जोखन यादव, राम अवध यादव सहित हजारों लोग मौजूद थे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष फेकन यादव व संचालन विजयशंकर सिंह एडवोकेट ने किया। अंत मे कार्यक्रम के आयोजक ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेन्द्र लाल यादव ने आये हुए लोगो के प्रति आभार ब्यक्त किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वृक्षारोपण पट्टा निरस्त किये जाने की हुई संस्तुति
Next: पुलिस अधीक्षक ने यातायात माह-नवम्बर 2022 का किया गया शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.