Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मोहम्मदाबाद विधायक के गनर आरक्षी का इलाज के दौरान हुई मौत

ब्यूरो 02-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर। मोहम्मदाबाद विधायक सुहैब अंसारी के गनर आरक्षी राकेश कुमार चौधरी (26) का लखनऊ स्थित केजीएमसी में इलाज के दौरान बुद्धवार की दोपहर करीब 12:12 बजे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ज्ञात हो कि गनर आरक्षी राकेश कुमार चौधरी PNO 182301924 उम्र 26 वर्ष पुत्र अमृत लाल निवासी ग्राम नाहरपुर पो0 बरौत थाना हंडिया जनपद प्रयागराज
25/10/2022 को मोहम्मदाबाद विधायक सुहैब अंसारी को लखनऊ में रिसीव करने के लिए वाराणसी से श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। आरक्षी बावर्दी दुरुस्त शस्त्र के साथ ट्रेन के दिव्यांग वोगी में सफर कर रहा था। सफर के दौरान उसी वोगी में बैठे एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 18:39 बजे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से कुछ पहले आउटर पर चाकू से आरक्षी के ऊपर वार कर घायल कर दिया गया था तथा आरक्षी के सरकारी शस्त्र करबाइन को लेकर फरार हो गया था। लहूलुहान आरक्षी को जीआरपी जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर ले गये जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। आरक्षी का इलाज 25.10.2022 से ही KGMC लखनऊ में चल रहा था। इस संबंध में 02.11.2022 को KGMC में, गाजीपुर पुलिस से सुरक्षा व मदद मरीज में लगे कर्मियों के माध्यम से जानकारी हुई की इलाज को दौरान 02.11.2022 को समय 12:12 PM बजे आरक्षी राकेश कुमार चौधरी PNO 182301924 को चिकित्सकों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न
Next: फरक्का एक्सप्रेस रुकते ही माँ कामाख्या के गगनभेदी जयकारे से गूँज उठा रेलवे स्टेशन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.