Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मनोकामना विवाह भवन का हुआ भव्य उद्घाटन

संवाददाता 03-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221103-WA0022

गहमर(गाजीपुर)। आज के परिवेश में अपने जीवन को सुखद और शानदार बनाने के लिए जहां लोग गांव से शहरों की तरफ पलायन कर रहे हैं तो वहीं शहर की सुख सुविधाओं को छोड़कर गांव में आकर और गांव एवं क्षेत्र के लोगों के लिए कुछ करने का जज्बा रखने वाले बहुत कम लोग ऐसे होते हैं। गांव की मिट्टी से जुड़े एवं अपने लोगों के लिए कुछ कर गुजरने वाले ऐसे लोगों को मैं नमन करता हूं। उक्त बातें जम्मू एंड कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिन्हा ने मां कामाख्या धाम परिसर में बुद्धवार को आयोजित मनोकामना विवाह भवन के उद्घाटन के दौरान मौजूद जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

मनोकामना विवाह भवन का उद्घाटन करते अभिनव सिन्हा

ज्ञात हो कि स्थानीय गांव के खेमनराय पट्टी निवासी रणजीत सिंह जो बाहर अपने व्यवसाय के चलते रहते थे, उन्होंने मां कामाख्या धाम के पास चार मंजिला आधुनिक सुविधाओं से युक्त मनोकामना विवाह घर के नाम से एक शानदार मैरेज हाल का निर्माण कराया। जिसका उद्घाटन जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के सुपुत्र अभिनव सिन्हा ने बुद्धवार की शाम किया। वैदिक मंत्रोचार एवं पूजन के बाद मुख्य अतिथि ने फीता काट मैरेज हाल का विधिवत उद्घाटन किया।

मनोकामना विवाह भवन का उद्घाटन के बाद जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के सुपुत्र अभिनव सिन्हा का स्वागत करते लोग

उक्त अवसर पर रणजीत सिंह के अलावा रंजन राज, बलवंत सिंह बाला, योगेंद्र सिंह, मिंकू बाबा, हे राम सिंह, अनिल यादव, भोला यादव, शिवानंद सिंह, मार्कण्डेय सिंह आदि लोग मौजूद रहे। संचालन मिथलेश गहमरी ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फरक्का एक्सप्रेस रुकते ही माँ कामाख्या के गगनभेदी जयकारे से गूँज उठा रेलवे स्टेशन
Next: अभ्यर्थियों के चयन हेतु साक्षात्कार की तिथि घोषित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.