Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

थाना दिवस पर फरियाद लगाने पहुंची तवायफ

संवाददाता 12-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221112-WA0003

गहमर (गाजीपुर)। विगत कई माह से चल रहे एक गाँव मे ग्रामीणों और तवायफो का मामला शनिवार को थाना दिवस पर पहुंचा। जिसमें सीओ जमानिया एवं एसडीएम सेवराई की मौजूदगी में दोनों पक्षों का बयान दर्ज कराया गया।

ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ तवायफो द्वारा नृत्य संगीत का कार्यक्रम किया जाता है उसी गांव के ग्रामीणों द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि नृत्य संगीत के नाम पर यहां वेश्यावृत्ति का धंधा फल-फूल रहा है। विगत कई माह से चल रहे इस प्रकरण में ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत जिलाधिकारी के यहां किया गया था।उसके पश्चात तवायफो ने भी जिलाधिकारी से मिलकर इस आरोप को बेबुनियाद बताते हुए जांच की मांग की थी जिस पर जिलाधिकारी द्वारा एडीएम की अध्यक्षता में एक जांच टीम का गठन किया गया। उसी परिप्रेक्ष्य में शनिवार को सी ओ जमानिया सूर्य प्रताप शाही एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद की मौजूदगी में ग्रामीणों एवं तवायफों बयान दर्ज कराया गया। वही ग्रामीणों का आरोप है कि यह लोग नृत्य संगीत का कला नहीं अपितु वेश्यावृत्ति करती है। तो वहीं तवायफों ने इस आरोप को बेबुनियाद एवं निराधार बताते हुए कहा कि प्रशासन हमारी जांच कर ले हम पारंपरिक रूप से लोक गीत का गायन एवं नृत्य पेश करते हैं यह पुरखों से चली आ रही हमारी परंपरा रही है गांव के कुछ लोग इस कला के प्रदर्शन को जारी रखने के लिए हम से पैसे की मांग किये और जब हम लोगों ने पैसे देने से मना कर दिया तो इसे झूठा वेश्यावृत्ति का आरोप लगाते हुए बंद करवाने की मांग कर रहे हैं। अगर यह कला बंद हो जाएगी तो हमारे ऊपर रोजी रोटी का संकट आ जाएगा। इस संबंध में एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों का बयान दर्ज किया गया है मामले की निष्पक्षता से जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एसडीएम ने अवैध बालू ट्रैक्टर को किया सीज
Next: बेकरी एवं किराने की दुकान में चोरी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.