जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के मलसा ग्राम स्थित शिवपूजन इंटर कालेज के हरिद्वार स्टेडियम में 72 वां जनपद स्तरीय तीन दिवसीय माध्यमिक शिक्षा युवक समारोह एवं खेल प्रतियोगिता के बुधवार को दूसरे दिन आधा दर्जन से अधिक विभिन्न तरह के खेल आयोजित किए गये। जिसमें सैकडों प्रतिभागियों ने अपने क्षमता का प्रदर्शन किया।
आज दूसरे दिन 100 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में निक्की रेवतीपुर प्रथम, शिवांगी गाजीपुर द्वितीय और प्रिति कुमारी जमानियां को तीसरा स्थान मिला।
800 सीनियर बालिका वर्ग में सरिता राजभर सादात प्रथम, प्रिति यादव युसुफपुर द्वितीय और मुहम्दाबाद की अंजू यादव को तीसरा स्थान मिला, 3000 हजार मीटर में सरिता राजभर सादात प्रथम, प्रिति यादव युसुफपुर द्वितीय और बहरियाबाद की पूनम चौहान को तीसरा स्थान मिला।
इसी तरह सीनियर बालक वर्ग के 800 मीटर में जमानियां के रोहित राजभर प्रथम, अलावलपुर के गोपाल बिन्द द्वितीय व नगसर के हरेन्द्र कुमार राय व मलिकपुरा के जयकिशन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
1500 मीटर के सीनियर बालक वर्ग में जमानियां के अमित कुमार यादव प्रथम, जंगीपुर के कृष्णा यादव द्वितीय व गोविन्दपुर के प्रदीप यादव तीसरे स्थान पर रहे, 5000 मीटर में गोविन्दपुर के प्रदीप यादव प्रथम, भुडकुडा सुमित यादव द्वितीय व नवली के उपेन्द्र कुमार राय तीसरे स्थान पर रहे।
जुनियर बालिका वर्ग के 800 मीटर में सादात की अंकिता वर्मा प्रथम, अटारी की निवेदिता राय द्वितीय, व रेवतीपुर की निक्की तीसरे स्थान पर रही, इसी तरह 3000 मीटर में सादात की ब्यूटी चौहान प्रथम,गाजीपुर की राधा कुमारी द्वितीय व युसुफपुर की वंदना तीसरे स्थान पर रही।
इसी तरह जूनियर बालक वर्ग के 800 मीटर में गाजीपुर के मनीष यादव प्रथम, झोटारी की राना प्रताप राजभर द्वितीय व सैदपुर के कलेन्द्र यादव को तीसरा स्थान मिला, इसी तरह 1500 मीटर में नवली के पवन राजभर प्रथम, डाहीं के अजीत यादव द्वितीय व जमानियां के श्रवण कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
जबकि जूनियर बालक वर्ग में ही 3000 मीटर में नवली के पवन कुमार प्रथम,डाहीं के अजीत यादव द्वितीय व सैदपुर के कलेन्द्र यादव को तीसरे स्थान से संतोष करना पडा।
खेल समारोह के संयोजक प्रधानाचार्य डॉ अरविंद, जनपद सचिव विजय शंकर राय ने कुशलता पूर्वक चल रहे प्रतियोगिता पर आभार प्रगट किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य छवि नाथ मिश्रा, विष्णु शंकर पाण्डेय, उमेश कुमार राय मनोज सिंह अवधेश राय बबलू आदि रहे,
निर्णायक आकाश सिंह, सतीश कुमार राय, कमरुद्दीन, शाहजहां, इब्राहिम मौजूद रहे। संचालन रत्नेश कुमार राय व सच्चिदानंद दूबे ने किया।
