Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नवनिर्मित साधन सहकारी समिति का यूपीसीएलडीएफ के अभियंताओं ने किया निरीक्षण

संवाददाता 30-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गहमर (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गहमर में नवनिर्मित साधन सहकारी समिति का यूपीसीएलडीएफ के अभियंताओं ने बुधवार को कराए गए कार्य की गुणवत्ता एवं अन्य चीजों का निरीक्षण किया।

ज्ञात हो कि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को देखते हुए साधन सहकारी समिति के गोदाम का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकाश सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा 30.91 लाख रुपये की बजट से पूर्ण कराया गया। कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य को पूर्ण कर लेने के पश्चात भी इसको हैंडओवर नही किया गया था जिसके कारण किसानों को खाद बीज आदि के लिए भटकना पड़ता था। किसानों की इस समस्या को पूर्व ग्राम प्रधान मुरली कुशवाहा ने प्रमुखता से उठाते हुए जनपद के शीर्ष अधिकारियों को पत्रक देते हुए इसे तत्काल शुरू करने की मांग की थी। बुधवार को यू पी सी एल डी एफ के सहायक अभियंता दिनेश प्रताप सिंह एवं आर ई डी के अभियंता नीरज कुमार ने कराए गए कार्यो की गुणवत्ता एवं अन्य मानकों का जांच किया। इस संबंध में सहायक अभियंता आर ई डी नीरज कुमार ने बताया कि नवनिर्मित भवन के गुणवत्ता एवं अन्य मानकों का जांच किया गया। जांच के उपरांत सब कुछ सही पाया गया है कुछ पंखे आदि लगाने बाकी है इसको शीघ्र लगाकर सहायक निबंधन एवं आयुक्त गाजीपुर को हैंडओवर कर दिया जाएगा। उक्त अवसर पर मुरली कुशवाहा, रामविलाश राजभर,मुन्ना पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले ऐसे रहे सतर्क
Next: सड़क हादसे में वृद्ध किसान की हुई मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.