Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कैप्टन तन्मय सिंह ने सन शाइन स्कूल के छात्र-छात्राओं को दिये कई टिप्स

ब्यूरो 06-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221206-WA0022

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के कसेरा गांव स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल के सभागार में मंगलवार को कैप्टन तन्मय सिंह ने विद्यालय के छात्र–छात्राओं की कैरियर काउंसलिंग की।

कैप्टन तन्मय ने छात्रों को कक्षा 10 व 12 वीं उतीर्ण करने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में करियर के विभिन्न विकल्प बताए। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम हमें अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। जिससे हम अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें। वही उन्होंने छात्र-छात्राओं को कई टिप्स दिए और कहा कि कड़ी मेहनत से आप अपना मनचाहा लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। कहा कि छात्र-छात्राओं को जिस दिशा में आगे बढ़ना है उसी हिसाब से विषय भी चुनना होगा। इस दौरान उन्होंने छात्र–छात्राओं शंकाओं का भी निदान किया। विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने तन्मय सिंह को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। विद्यालय चेयरमैन सर्वानंद सिंह व प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह और कक्षा दसवीं‚ ग्यारहवीं,बारहवीं के छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाबा साहेब डॉ.भीम राव आंबेडकर का मनाया गया परिनिर्वाण दिवस
Next: खून से लथपथ घायल अवस्था में मिले झारखंड निवासी को युवक ने पहुंचाया अस्पताल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.