Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तीन तमन्चा व चार जिन्दा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

ब्यूरो 14-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221214-WA0005

गाजीपुर। थाना करण्डा पुलिस ने मंगलवार की रात्री में जमानियां पुल के पास से तीन अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर व चार अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ तीन अपराधी को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शस्त्र तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में 13.12.2022 को करण्डा पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्ति व रात्रिगश्त के दौरान मुखबीरखास की सूचना पर जमानियां पुल से तीन अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर व चार अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त सुनील सिंह यादव पुत्र रामलाल सिंह यादव उम्र 27 वर्ष निवासी कोटिया धरम्मरपुर, छोटू पटेल पुत्र उमराव पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी सरायमोहम्मदपुर थाना- करण्डा व कमलेश यादव पुत्र मुन्शी यादव उम्र- 25 निवासी कोटिया धरम्मरपुर थाना करण्डा को समय करीब 23.50 बजे रात्रि गिरफ्तार किया गया अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानन्द राय, उ0नि0 सुनील कुमार शुक्ला, का0 अभिनव यादव, का0 राजकुमार, का0 रविप्रकाश, का0 सोनू सरोज मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 2040 हेक्टेयर क्षेत्रफल में किया जा रहा जैविक खेती
Next: 17 दिसम्बर को मनाया जायेगा पेंशनर्स दिवस

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.