Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील प्लस बूथों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221215-WA0007

ज़मानियां (गाजीपुर)। सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद के संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील प्लस बूथों का उपजिलाधिकारी भारत भार्गव के साथ तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा तथा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अब्दुल सब्बुर ने गुरूवार को निरीक्षण किया।

एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि संवेदनशील‚ अतिसंवेदनशील‚अतिसंवेदनशील प्लस बूथों का निरीक्षण किया गया है और पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि प्राइमरी स्कूल दुरहिया‚ बुद्धिपूर मोहल्ला स्थित जिया मेमोरियल स्कूल, मखतब इस्लामिया स्कूल‚ हरपुर प्राथमिक विद्यालय, तहसील मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज तथा स्टेशन बाजार स्थित बनाई जाने वाली बूथों का निरीक्षण किया गया है। निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिये तथा संभावित समस्याओं को रोकने के लिये बूथों का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुसार तथा जिले के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चुनाव को हर हाल में शांतिपूर्ण माहौल में कराया जाएगा। गडबडी फैलाने वालो पर पैनी निगाह रखी जा रही है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार‚ प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह‚ राहुल कुमार के अलावा तहसील कर्मी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 20 महिलाओं ने बंध्याकरण के लिए कराया रजिस्ट्रेशन
Next: दलालों या बिचौलियों के माध्यम से धान खरीद की सूचना पर होगी कार्यवाई-एसडीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.