Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एंबुलेंस में बच्चे की गूंजी किलकारी

ब्यूरो 16-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221216-WA0002~2

ग़ाज़ीपुर (16 दिसम्बर 22)। स्वास्थ विभाग सुरक्षित प्रसव को लेकर काफी गंभीर है। जिसके लिए वह लगातार कई तरह की योजनाएं भी चला रही है, ताकि गर्भवती का सुरक्षित प्रसव हो और जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित रहें। सरकार के इस मनसा को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई गई एंबुलेंस सेवा लगातार अमलीजामा पहनाते हुए नजर आ रहे। ऐसा ही कुछ देखने को मिला 12 दिसंबर को जब करण्डा ब्लॉक के दीनापुर ग्राम सभा से एंबुलेंस के लिए काल आया। बताए गए लोकेशन पर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन और पायलट एंबुलेंस लेकर पहुंचे । जब स्वास्थ्य केंद्र के लिए लेकर चले लेकिन रास्ते में पीड़ा बढ़ने के कारण एंबुलेंस को सड़क किनारे लगाकर एंबुलेंस में ही प्रसव कराया।

108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी दीपक राय ने बताया कि 12 दिसंबर को करंडा ब्लॉक के दीनापुर ग्राम सभा से एक कॉल आया। बताया गया कि दुर्गा देवी पत्नी अजय को प्रसव पीड़ा है। जिसके बाद बताए गए लोकेशन पर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन गिरजेश कुमार और पायलट संतोष के द्वारा बताए गए लोकेशन पर एंबुलेंस लेकर पहुंचे। वहां से गर्भवती को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चले। लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने के कारण एंबुलेंस को सड़क किनारे लगाकर परिवार की महिलाओं और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की मदद से एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराया गया। गर्भवती ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया इसके पश्चात जच्चा और बच्चा को जिला महिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को स्वास्थ्य बताया

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 का ओवर ऑल चैम्पियन बने सनशाइन पब्लिक स्कूल के बच्चों को विधायक ने किया सम्मानित
Next: प्लांट डायग्नोस्टिक कैम्प कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.