Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अराजक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के दिये गये कड़े निर्देश

ब्यूरो 16-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221216-WA0013

गाजीपुर 16 दिसम्बर, 2022(सू0वि0)। राइफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यक अखौरी की अध्यक्षता में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 के तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों से निकाय वार तैयारियों की समीक्षा करते हुए मतदान केंद्रों पर लाइट, शौचालय,पानी, की जो भी व्यवस्था हो उसे दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।

आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ सामान्य निर्वाचन 2022 को लेकर आयोग के निर्देशानुसार शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अब तक किए गए कार्यों के समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा अराजक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि कभी भी आचार संहिता लग सकती है इसलिए नगर निकाय चुनाव को संपन्न करने हेतु जिसको जो दायित्व सौंपा गया है वह उसके अनुसार अपनी कार्यवाई सुनिश्चित कर ले ताकि व्यवस्था दुरुस्त रहें। उन्होने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथो पर पैनी नजर बनाये रखने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त उपजिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी को आबकारी अधिकारी के साथ टीम सक्रिय करते हुए अभियान चलाकर अवैध शराब पर प्रतिबन्ध लगाने तथा तस्करी पर रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान दबंगो द्वारा छोटे समुदाय के लोगो को वोट डालने से रोकने की शिकायत न आने पाये, वोट देना सभी का अधिकार है इसके लिए पूर्व मे ही जॉच कर संज्ञान में ले लिया जाये, कि इस तरह की घटना जनपद में कही भी न घटित हो। उन्होने समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को अगले 03 दिनों मे समस्त बूथो का स्थलीय सत्यापन करते हुए वहा की मूलभूत व्यवस्थाओ का जायजा लेने तथा चुनाव प्रभावित करने वालो को चिन्हित कर उनपर 107/16 की कार्यवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन स्तर से दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने कहा अपने आचरण व्यवहार को निष्पक्ष रखते हुए निरोधात्मक कार्यवाही करेगे तथा शासन की गाइड लाईन के अनुसार ही शस़्त्रो को जमा कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करे। उन्होने अवैध शराब पर पाबन्दी लगाते हुए इसकी बराबर जॉच करने का निर्देश दिया। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, एस पी सिटी, गोपी नाथ सोनी, एस पी ग्रामीण, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में दी गई विस्तृत जानकारी
Next: 8 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति को कुर्क

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.