Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गाजीपुर गोल्ड कप मण्डल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का पुलिस अधीक्षक ने किया भव्य शुभारम्भ

ब्यूरो 17-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221217-WA0021

गाजीपुर 17 दिसम्बर, 2022(सू0वि0)। गाजीपुर गोल्ड कप मण्डल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में किया। यह प्रतियागिता 17 दिसम्बर 2022 से 21 दिसम्बर 2022 तक संचालित रहेगी।

सर्वप्रथम अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव ने उपस्थित मुख्य अतिथि को अंगवत्रम एवं स्मृति चिन्ह के रूप (हॉकी) देकर सम्मानित किया तथा हॉकी खिलाड़ी राजेन्द्र यादव (रेलवे) ने मा0 मुख्य अतिथि का बैज लगाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच डी0 एच0 ए0 गाजीपुर एवं डी0 एच0 ए0 मऊ के मध्य खेला गया। मैच के दौरान निर्धारित समय में दोनो टीमो मे  काटें के टक्कर रही जिसमे मुकाबला 01-01 पर बराबरी पर छूटा। जिसमें मऊ की तरफ से 12 वे मिनट पर  उमाशंकर यादव ने गोल दागा इसके तुरन्त बाद ही जनपद गाजीपुर की तरफ से 15 वें मिनट  पर राहुल यादव ने गोल करके दोनो टीमो को बराबरी पर ला दिया। मैच के समाप्ति तक दोनो टीमे 01-01 पर  ड्रा रही। दोनो टीमो के बीच ट्राईवेकर में जनपद गाजीपुर  05-04 से विजयी रही। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेन्ट गाजीपुर के गोलकीपर वीरू को दिया गया।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच  शिवकाल भैरव एकेडमी अठगावां सैदपुर एवं विवेक हॉकी एकेडमी वाराणसी के मध्य खेला गया जिसमें शिवकाल भैरव एकेडमी अठगावा  02-शून्य से विजयी रही। अठगावा की तरफ से जय हिन्द यादव ने दूसरे एंव नीरज यादव ने 30वे मिनट में गोल दाग कर बढत बनायी। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका अजय गुप्ता एवं  बृजेश यादव ने नभाई तथा टेक्निकल टेलब पर  भारतीय वायु सेना (सेवा0निवृ0) योगेश सिंह एवं नीरज साहू एंव  जावेद अहमद (यू0पी0पी0) उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने खिलाड़ियो का उत्साहवर्घन किया तथा अपने सम्बोध मे खिलाड़ियो को कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने बात कही। अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में कई वर्षाे से हॉकी की प्रतियोगिता न होने से हमारा जनपद पीछे हो गया था। इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियो मे उत्साह बढेगा, खिलाड़ी अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेगे, इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करायी गयी है और आगे भी इसी तरह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया  इस 05 दिवसीय प्रतियोगिता कुल 12 टीमे प्रतिभाग करेगी जिसमें मुख्यतः विवेक सिंह हॉकी एकेडमी वाराणसी, डी एच ए मऊ, कमरपुर हॉकी एकेडमी, शिवकाल भैरव स्पोर्टस एकेडमी अठगांवा सैदपुर, डी एच ए गाजीपुर सम्मिलित है।
इस अवसर पर अरविन्द यादव जिला क्रीडा अधिकारी, ग्यासुद्दीन आजाद, नीरज श्रीवास्तव एडवोकट, नफीस अहमद हाकी कोच, अब्दुल मजीद, राजेन्द्र यादव, संतोष कुशवाहा, सुरजीत सिंह यादव, आमिर अंसारी, देश दीपक श्रीवास्तव, अंसार अहमद, मो शाहिद, सुदेश साहू, सर्वदेव यादव कुश्ती कोच, मो0 कोनैन, मो0 इलियास, संजीव एवं अन्य खिलाड़ीगण एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कई बुथो का किया स्थलीय निरीक्षण
Next: संरक्षण गृहों का निरीक्षण एवं शिविर का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.