Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मनबढ़ों ने छात्र को मारपीट कर किया घायल

संवाददाता 20-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गहमर (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गहमर- सायर पुलिया के पास मंगलवार की सुबह स्कूल जा रहे एक छात्र को मनबढ़ों ने बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुची पुलिस एवं परिजनों द्वारा घायल युवक को निजी चिकित्सालय पहुचाया गया।

जानकारी अनुसार गहमर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत करहिया गांव निवासी राधेश्याम राजभर ने थाने में तहरीर दिया कि उनका पुत्र विशाल राजभर मंगलवार की सुबह हथौड़ी गांव से कोचिंग कर गहमर इंटर कालेज में पढ़ने के लिए जा रहा था कि गहमर सायर पुलिया के पास पहले से घात लगा कर बैठे जाफर पुत्र रसीद अंसारी, मुन्ना एवं लादेन ने उसके ऊपर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। जब तक लोग उसको छुड़ाने के लिए वहा पहुचते तब तक वे उसी बुरी तरह से जख्मी कर झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। किसी ने इसकी सूचना गहमर पुलिस को देने के साथ साथ परिजनों को भी दिया। मौके पर पहुची पुलिस एवं परिजनों द्वारा उसे एक निजी चिकित्सालय पहुचाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा था। इस संबंध में कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि मारपीट के इस घटना की लिखित तहरीर मिली है मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाला युवक पुलिस पकड़ से बाहर
Next: आरोपी 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.