Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाला युवक पुलिस पकड़ से बाहर

संवाददाता 20-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गहमर (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से सेना भर्ती के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले युवक की गिरफ्तारी हेतु पुलिस हर संभावित जगहों पर दबिश दे रही है लेकिन पुलिस के हाथ अभी खाली हैं।

ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के शायर के पालहनपुर गांव निवासी रोहित कुमार पुत्र जयप्रकाश ने गहमर थाने में तहरीर दिया कि थाना क्षेत्र के ही देवकली गांव निवासी संजीव मौर्या उसे सेना में भर्ती कराने के नाम पर 9 लाख रुपये अलग अलग क़िस्त में अलग अलग खातों में लिए हैं। तय समय बीत जाने के बाद भी संजीव द्वारा ना तो रोहित को सेना में भर्ती कराया गया और नहीं उसके पैसे वापस किए। जब अधिक समय बीत गया तो रोहित ने अपने पैसे की मांग करनी शुरू की तो संजीव द्वारा उसे धमकी दिया जाने लगा। पैसे वापस न मिलता देख निराश होकर रोहित गहमर कोतवाल को अपना तहरीर दिया। इस संबंध में कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि उक्त युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है एवं अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सत्यापन फार्म भरने की अन्तिम तिथि 26 दिसम्बर तक
Next: मनबढ़ों ने छात्र को मारपीट कर किया घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.