जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा बाजार स्थित गंगा पक्का पुल से गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे एक युवक ने छलांग ला दी। नदी में मछली मार रहे मछुआरों की नजर पुल से कूद रहे युवक पर पड़ी तो तत्परता दिखाते हुए युवक की जान बचा लिए तथा सतुवानी गंगा घाट ले आये। घटना की सूचना पर काफी भीड़ जुट गई।
युवक ने अपना नाम कृष्ण कुमार निवासी हरपुर बताया तथा कहा कि परिवारिक कलह से ऊबकर जान देना चाहता हूँ। जिसके बाद ग्रामीणों ने स्वजन को बुलाकर उसे सौंप दिया।