गाजीपुर 23 दिसम्बर 2022 (सू0वि0)। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि शैक्षिक सत्र् 2022-23 में पिछड़ी जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति/प्रवेश शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 26 दिसम्बर 2022 निर्धारित है, एवं विद्यालयों द्वारा इनके भरे गये आवेदन पत्रों को मिलान/परीक्षण करते हुए 02 जनवरी, 2023 तक पात्र छात्रों के आवेदन पत्र अग्रसारित किये जायेगें।
उन्होने उक्त सम्बन्धित जनपद समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि शैक्षिक सत्र् 2022-23 हेतु दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत जिन पात्र छात्र-छात्राओं द्वारा अभी तक छात्रवृत्ति आवेदन पत्र ऑनलाइन नहीं भरे गये है वह 26 दिसम्बर, 2022 तक आवेदन पत्र भरते हुए समस्त वांछित संलग्नकों सहित अपने सम्बन्धित विद्यालय पर जमा करना सुनिश्चित करें, एवं विद्यालयों द्वारा उनके डाटा का परीक्षण करते हुए ऑनलाइन 02 जनवरी, 2022 तक अग्रसारित करने का कष्ट करें।