Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अराजक तत्वों ने अंम्बेडकर प्रतिमा की क्षतिग्रस्त

संवाददाता 26-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221226-WA0004

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के सब्बलपुर देवरियां चट्टी पर स्थित डॉ भीमराव अंम्बेडकर की प्रतिमा के बाऍ हाथ, चेहरे आंख व चश्मे को कुछ अराजक तत्वों ने रविवार की देर रात्रि को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों को सुबह होते ही लोग आक्रोशित होकर गाजीपुर जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतर गये।

यह घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। सूचना मिलते ही देवरिया चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुँच निरीक्षण कार्य मे लग गये। वही सीओ विजय आनंद शाही और कोतवाली प्रभारी वन्दना सिंह ने भी तत्परता के साथ घटनास्थल पर पहुँच गये। वहीं इसकी जानकारी होते ही मौके पर एडीएम अरूण कुमार सिंह, एसपीआरए अभिषेक भारती,जमानियां एसडीएम भारत भार्गव, दिलदारनगर थाना प्रभारी व प्रशिक्षु सीओ शेखर सेंगर ,एस ओ जी प्रभारी रामाश्रय राय सहित कई सीओ, सर्किल सहित अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंच छानबीन में जुटने के साथ ही मूर्ती की मरम्मत करा लोगों को समझ बुझा शान्त किया।वहीं बसपा के पूर्व मंडल क्वार्डिनेटर धन्नजय मौर्या ने आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए एसडीएम को‌ मौके पर तहरीर दी, साथ ही एक पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिसमें मूर्ती की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने के अलावा यहां हमेशा दो पुलिस कर्मियों की तैनाती ,इस कृत्य को अंजाम देने वालों के खिलाफ रासुका के तहत कार्यवाई आदि की मांग किया। इधर मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों के निगरानी में एसओजी ने पूरे मामलें को अपने हाथ में लेकर छानबीन शुरू कर दी, जिसमें सबसे पहले राजमार्ग किनारे लगे सभी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंघालने में जुट ग ई है। देवरिया चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार घटना के बाद से ही तत्काल मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित करने में लग गये थे। वहीं ग्रामीणों व अन्य बसपा के पहुंचे पदाधिकारियों ने बताया कि यह दूसरी घटना है, कुछ वर्ष पहले भी इसी मूर्ती को क्षतिग्रस्त किया गया था।इस संम्बध में एसडीएम जमानियां भारत भार्गव ने बताया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करा दी गई है, बताया कि कृत्य को अंजाम देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी खोजबीन की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नगर निकाय चुनाव के संबंध में आप ने की बैठक
Next: जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक 28 दिसम्बर को

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.