नगसर (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के नगसर मीर राय गांव के खलिहान में गांव के किसानों का पीटकर रखा गया कई बिगहा का धान व पुआल जलने से किसानों की भारी क्षति हो गई।
गांव के किसान ऋषिकेश राय ने बताया कि खलिहान से घर भोजन करने गए थे, आए तो आग देखकर शोर मचाया। जिससे ग्रामीण इकट्ठा हो गए और सबके सहयोग से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों के अनुसार खलिहान में शराब की बोतल व कई लोगों के एक साथ रहने के भी कई समान मिले हैं।
नगसर थानाध्यक्ष आनन्द कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिला है जल्दी ही दोषियों को पकड़कर उचित कार्यवाही किया जाएगा।