गहमर (गाजीपुर)। पूर्व मध्य रेलवे दानापुर डीडीयू रेलखंड के भदौरा रेलवे स्टेशन के समीप एक अधेड़ ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद गहमर के पुलिस चौकी सेवराई की पुलिस व जीआरपी दिलदारनगर मौके पर पहुंच गई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भदौरा रेलवे स्टेशन के समीप डाउन लाइन पर मंगलवार की सुबह जा रही मालगाड़ी के सामने एक अज्ञात अधेड़ दौड़ते हुए जाकर ट्रेन के आगे कूद गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस चौकी सेवराई के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया। काफी देर बाद मृतक का शिनाख्त नवली गांव निवासी अनील पांडेय उर्फ राजू पांडेय (55) के रूप में किया गया। ग्रामीणों की माने तो मृतक का मानसिक स्थिति ठीक नहीं था और सुबह घर से बिना किसी से बताये ही निकले थे। स्टेशन मास्टर भदौरा के सूचना पर पहुंची दिलदारनगर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।