Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर हुई मौत

संवाददाता 28-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गहमर (गाजीपुर)। प.दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेल खंड के गहमर रेलवे स्टेशन के गेट संख्या 80 सी से लगभग 50 मीटर पूरब एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उक्त महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन पहचान नहीं होने पर शव को अपने कब्जे में लिया।

जानकारी अनुसार दानापुर पंडित दीनदयाल उपाधयाय रेल खंड के गहमर रेलवे स्टेशन से पूरब गेट संख्या 80 सी से लगभग 50 मीटर पूरब अप लाइन पर बुधवार की दोपहर 2:05 बजे ट्रेन संख्या 3239 पटना कोटा से कटकर एक महिला की मौत हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना गहमर स्टेसन को दी गई। स्टेशन के कर्मचारियों द्वारा इसकी सूचना मुकामी ओलिस को दी गई। मौके पर पहुंची गहमर पुलिस गांव तथा आसपास के लोगों से महिला के पहचान कराने का काफी प्रयास किया गया । जब महिला की पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर विधिक कार्रवाही में जुट गई। उक्त महिला लाल रंग की छींट की साड़ी एवं लाल रंग का स्वेटर पहनी है तथा नीले और सफेद रंग का कंबल ओढ़ी हुई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पवन उपाध्याय ने बताया कि एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है पहचान कराने के साथ साथ विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भारत को आजाद कराने में कांग्रेस के योगदान को कोई नकार नहीं जा सकता-मोहम्मद याहिया खान
Next: स्कुली वाहनों में जी.पी.एस एवं सी.सी.टी.वी.कैमरा अवश्य लगायी जाय-डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.