Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रिहायशी झोपड़ी में लगी आग गृहस्थी का पूरा सामान जलकर हुआ राख

संवाददाता 29-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221229-WA0008

गहमर (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ढडियाहर बस्ती के पास गुरुवार की सुबह चूल्हे से निकली चिंगारी से रिहायशी झोपड़ी में आग लग जाने से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। जब तक लोग आग पर काबू पाते आग ने विकराल रूप धारण कर सब कुछ स्वाहा कर दिया।

जानकारी अनुसार गहमर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ढडियाहर बस्ती के समीप गांव के राजेंद्र राम पुत्र बाल्मीकि राम रिहायशी झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रहते थे। कुछ दिन पहले राजेंद्र नौकरी के लिए कहीं बाहर गए हुए थे उनकी पत्नी मंजू देवी गुरुवार की सुबह सुबह 7:00 बजे बच्चों के लिए खाना तैयार कर रही थी कि पानी की आवश्यकता होने पर वह बाल्टी लेकर चापाकल पर पानी लेने चली गई। तब तक चूल्हे की निकली चिंगारी से उस रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर सब कुछ स्वाहा कर दिया। आग लगी कि इस घटना के बाद अंजू देवी और उनके 3 लड़को और 2 लड़कियों का पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान गहमर बलवंत सिंह बाला मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना हल्के के लेखपाल को दिए और साथ ही पीड़ित परिवार के खाने पीने की चीजों का तत्काल प्रबंध कराया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दो ट्रक के आमने सामने भिड़ंत में चालक घायल
Next: नये थाना का आई0जी0 व एडीजी ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.