Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नये थाना का आई0जी0 व एडीजी ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

ब्यूरो 29-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221229-WA0013

गाजीपुर 29 दिसम्बर 2022 (सू.वि)। तहसील सैदपुर के ग्राम पंचायत रामपुर माझा में नये थाना का उद्घाटन वाराणसी मण्डल के आई0जी0 सत्यनारायण एवं एडीजी रामकुमार द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक, पुलिस अधीक्षक शहरी गोपीनाथ सोनी, क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल कुमार, उपजिलाधिकारी सैदपुर, ग्राम प्रधान नीरज यादव, एवं सहायक पंचायत धीरेन्द्र यादव के साथ सम्बन्धित पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि गाजीपुर जनपद में एक और नया थाना मिला जो बहुत खुशी की बात है इससे आस पास क्षेत्रो एवं गॉव के लोगो को सुविधा मिलेगी तथा इसके माध्यम से आस पास के क्षेत्रो में हो रहे अपराधों पर नियंत्रण रखा जायेगा। लोगो को किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस उनके पास पहुच जाएगी जो तथा समय-समय पर जनसमस्याओं का निस्तारण भी किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रिहायशी झोपड़ी में लगी आग गृहस्थी का पूरा सामान जलकर हुआ राख
Next: युवाओं की जैसी सोच होगी वैसा ही देश बनेगा- अपर मुख्य अधिकारी सुजीत कुमार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.