गाजीपुर 30 दिसम्बर 2022 (सू.वि)। वित्तीय वर्ष 2022-23 पिछड़ी जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने एवं विद्यालयों द्वारा रिसीव एवं अग्रसारण की वर्तमान स्थिति के परीक्षण में पाया गया है कि कुल 139717 छात्रवृत्ति आवेदन पत्र छात्र-छात्राओं द्वारा फाइनल सब्मिट किये जा चुके है, वही पर विद्यालयों द्वारा 127850 आवेदन पत्र ही विद्यालयों द्वारा अब तक ऑनलाइन अग्रसारित किये गये है और 11867 छात्रवृत्ति आवेदन पत्र विद्यालयों के लॉगिन पर अग्रसारण हेतु लम्बित है।
जबकि विद्यालय स्तर से अग्रसारण की अन्तिम तिथि 02 जनवरी, 2023 ही निर्धारित है। यदि ससमय लम्बित आवेदन पत्रों का अग्रसारण विद्यालय द्वारा नहीं किया जाता है, तो ऐसे में लम्बित आवेदन पत्र वाले छात्रों छात्रवृत्ति योजना से वंचित हो जायेगें। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने जनपद के समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि तत्काल बिना अन्तिम तिथि 02 जनवरी, 2023 तक लम्बित 11867 छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों को नियमानुसार परीक्षण करते हुए ऑनलाइन अग्रसारित करना सुनिश्चित करें। अन्यथा अन्तिम तिथि में वेबसाइट धीमी होने के कारण अग्रसारण में कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उसके लिए विद्यालय स्वयं उत्तरदायी होगें।
