Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह का ससुराल बरुईन में हुआ भव्य स्वागत

ब्यूरो 30-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG_20221230_143413

जमानियां(गाजीपुर)। वाराणसी के पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह का शुक्रवार को अपने ससुराल बरुईन में भव्य स्वागत किया गया।

पूर्व एमएलसी वृजेश सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते युवा नेता भरत सिंह

पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह का आगमन होते ही ग्रामीणों ने फूलमाला पहनाकर भव्य अभिनंदन किया तथा अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह व तलवार भेंट कर उनका जोरदार सम्मान किया गया। पहली बार प्रत्यक्ष रूप से अपनी आंखों के सामने देखकर ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे। बृजेश सिंह ने भी हाथ जोड़कर सभी लोगों के प्रति आभार जताया और सभी के प्रति शुभकामना व्यक्त किया। हालांकि उन्होंने कोई भाषण नहीं दिया। उन्होंने अपने रिश्तेदारों का कुशल-क्षेम जाना और सगे-संबंधियों व सभी एकत्रित ग्रामीणों से  मुलाकात किया। ससुराल में कुछ घंटे प्रवास के बाद उनका काफिला वाराणसी की ओर रवाना हो गया। ज्ञात हो कि जेल से रिहा होने के बाद पूर्व एमएलसी पहली बार अपने ससुराल पहुँचे थे।

अपनों संग पूर्व एमएलसी वृजेश सिंह व पत्नी पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह

इस मौके पर उनकी पत्नी वाराणसी एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख बलवंत सिंह, सरजू सिंह, संतोष सिंह पिंटू, मनोज पाण्डेय, लुल्लू सिंह, विपिन सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह, संतोष वर्मा, रणविजय सिंह, दिलीप सिंह, संसार सिंह, पप्पू सिंह, मुकेश यादव, देवेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

युवाओं संग पूर्व एमएलसी वृजेश सिंह

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पेंशनभोगियों का आयकर देयता विवरण न जमा करने की स्थिति में माह फरवरी से पेंशन स्वतः हो जायेगी बाधित
Next: जिलाधिकारी ने स्टेडियम का रख-रखाव व सफाई व्यवस्था हेतु अध्यक्ष नगर पालिका को किया निर्देशित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.