Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पेंशनभोगियों का आयकर देयता विवरण न जमा करने की स्थिति में माह फरवरी से पेंशन स्वतः हो जायेगी बाधित

ब्यूरो 30-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 30 दिसम्बर 2022 (सू.वि)। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने जनपद गाजीपुर से पेंशन आहरित कर रहें समस्त पेंशनभोगी को सूचित किया है कि आयकर विभाग द्वारा निर्गत गाइड लाइन के दृष्टिगत वित्तीय वर्ष 2022-23 के समाप्ति के दृष्टिगत आयकर की परिधि से अच्छादित होने की स्थिति में वित्तीय वर्ष 2022-23 की समाप्ति तक की आयकर देयता विवरण दिनांक 05.02.2023 से दिनांक 25.02.2023 के मध्य तक प्रत्येक दशा में कोषागार कार्यालय में अपने पैन कार्ड व बैक पासबुक की छायाप्रति के साथ अवश्य जमा कर देवें।

उक्त आयकर परिधि से अच्छादित पेंशनभोगियों का आयकर देयता विवरण न जमा करने की स्थिति में माह फरवरी- 2023 से पेंशन स्वतः बाधित हो जायेगी। आयकर की दरें, रू. 2,50,000(सामान्य)/रू. 3,00,000(वरिष्ठ नागरिक) तक शुन्य, रू. 2,50,001(सामान्य)/रू. 3,00,001(वरिष्ठ नागरिक)से 5,00,000 तक 05 प्रतिशत तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा उपकर 04 प्रतिशत है। रू.5,00,001(सामान्य एवं वरिष्ठ नागरिक) से 10,00,000 तक 20 प्रतिशत तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा उपकर 04 प्रतिशत है। रू. 10,00,001(सामान्य एवं वरिष्ठ नागरिक) से उपर 30 प्रतिशत तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा उपकर 04 प्रतिशत है। कुल आयकर (यदि कुल आय रू. 5,00,000 तक है तो आयकर में रू. 12,500 कम (छुट) दर्शाए धारा 87 ए के अन्तर्गत)। प्रथम व पुनरीक्षित पेंशन भुगतान के मामलों में केवल राशिकरण एवं उपादान की राशि पुर्णतः कर मुक्त है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 11867 छात्रवृत्ति आवेदन पत्र विद्यालयों के लॉगिन पर अग्रसारण हेतु लम्बित
Next: पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह का ससुराल बरुईन में हुआ भव्य स्वागत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.