Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नहीं जारी हो सका चुनाव की अधिसूचना

संवाददाता 31-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221231-WA0000

गहमर (गाजीपुर)। स्थानीय बार एसोसिएशन की के चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक में अधिवक्ताओं के आरोप प्रत्यारोप के बीच चुनाव कराने के नियम व कानून आड़े आने के कारण चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हो सका।

सेवराई तहसील मुख्यालय पर आयोजित बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बैठक शुरू होते ही मुख्य चुनाव अधिकारी दयाशंकर सिंह द्वारा बार काउंसिल के नियमों के अनुसार चुनाव कराए जाने का प्रस्ताव रखा गया। चुनाव अधिकारी द्वारा यह तर्क दिया गया कि बार काउंसिल के नियम के अनुसार यदि चुनाव कराया जाता है तो उसमें सभी अधिवक्ताओं का हित है। अन्यथा की स्थिति में बार काउंसिल द्वारा मिलने वाली कोई भी सुविधा अधिवक्ताओं व उनके परिजनों को नहीं मिल सकता है। नियमानुसार अध्यक्ष के प्रत्याशी के लिए 25 वर्ष तक वकालत का अनुभव होना जरूरी है तो वही सचिव पद के लिए 15 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। मुख्य चुनाव अधिकारी के इस बात को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाना शुरु हो गया। युवा अधिवक्ताओं द्वारा यह तर्क दिया जाने लगा कि अभी यह नवसृजित तहसील है जिसके कारण अधिकतर अधिवक्ता युवा है ऐसे में बिना किसी कानून के इस बार का चुनाव करा लिया जाना चाहिए, जिसे लेकर अधिवक्ता दो गुटों में बंटे दिखे। बैठक में मतदाता सूची को लेकर भी अधिवक्ताओं द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई। अंत में मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा अगले शनिवार को पुनः आपत्ति के साथ संबंधित पत्रावली संलग्न कर जमा करने का फरमान सुना दिया गया । इस संदर्भ में मुख्य चुनाव अधिकारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि मतदाता सूची तैयार हो चुकी है । बैठक में सर्वसम्मति से कोई निर्णय नहीं होने के कारण अगली बैठक शनिवार को बुलाया गया है। बैठक के बाद चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि नियमानुसार अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए 25 वर्ष का वकालत का अनुभव होना आवश्यक है। वही सचिव पद के लिए 15 वर्ष का अनुभव जरूरी है। इस मौके पर अशोक सिंह एडवोकेट, मनोज पांडे एडवोकेट ,रामसेवक एडवोकेट ,मृत्युंजय सिंह एडवोकेट ,श्याम लाल कुशवाहा एडवोकेट ,जितेंद्र एडवोकेट, अजय राय एडवोकेट, एनामुल हक खान एडवोकेट, मोहनलाल चौधरी एडवोकेट, पारस सिंह एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बेसिक विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक घोषित
Next: चोरों ने घर में घुसकर दिया चोरी की घटना को अंजाम

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.