Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का हुआ स्थानांतरण

ब्यूरो 31-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221231-WA0014

जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अब्दुल सबूर का शुक्रवार की शाम 5 बजे के करीब तबादला का आदेश नगर विकास विभाग से अधिशासी अधिकारी व नपा कार्यालय के मेल पर प्राप्त हुआ। इसकी जानकारी होने पर विभाग के लोगो मे खलबली मच गयी।

शनिवार की शाम को नपा कार्यालय में जनप्रतिनिधियो व कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कहा कि ऐसे अधिकारियों की कमी हमेशा महसूस होती रहेगी। हम सब आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है। इस बाबत अब्दुल सबूर ने कहा कि यहां की जनता व कर्मचारियों का व्यवहार हमेशा याद आयेगा। वही जाते जाते अपने कर्मचारियों को आदेशित करते गये की शासन के मंशानुरूप कार्य करते रहियेगा और जनता को तकलीफ नही होना चाहिए। इस मौके पर सभासद प्रमोद यादव, मनोनीत सभासद अभय शकर सोनी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता, डूडा जेई अखिलेश कुमार, नपा प्रधान लिपिक विजय शंकर शर्मा, एसबीएम प्रभारी विजय शंकर राय, अरविन्द राय, सतेंद्र कुमार, संतोष कश्यप, छविनाथ यादव, जमुना लाल श्रीवास्तव, राजेश उपाध्याय, प्रदीप,शंकर राम, दानिश, सत्यवीर, गोपी चन्द सहित नपा कर्मचारी व सफाई नायक मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तहसीलदार के आश्वासन के बाद धरना हुआ समाप्त
Next: 20 रूपए के विवाद में गई जान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.