Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण करने हेतु तिथि सुनिश्चित

ब्यूरो 03-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 03 जनवरी 2023 (सू.वि)। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि विकास खण्ड सैदपुर, देवकली, करण्डा, मे दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण करने हेतु चिन्हांकन शिविर दिव्यांजन सशक्तीकरण विभाग, से निम्न तिथि में आयोजित किया जाना है।

जिनके चिन्हांकन उपरान्त दिव्यांगजनों की आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरित किया जायेगा। विकास खण्ड सैदपुर में 04 जनवरी, 2022 दिन बुधवार प्रातः 11.00 बजे से साय् 04.00 बजे तक, विकास खण्ड देवकली में 05 जनवरी, 2022 दिन बृहस्पतिवार प्रातः 11.00 बजे से साय् 04.00 बजे तक, विकास खण्ड करण्डा में 06 जनवरी, 2022 दिन शुक्रवार प्रातः 11.00 बजे से साय् 04.00 बजे तक चिन्हॉकन शिविर में चिन्हॉकित लाभार्थियों की आवश्यक्तनुसार कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण का वितरण, शिविर का आयोजन कर दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया जायेगा। उन्होने खण्ड विकास अधिकारी सैदपुर, देवकली, करण्ड़ा से अनुरोध किया है कि कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण हेतु निर्धारित तिथि व समय पर अपने स्तर से सम्बन्धित ग्राम पं0 अधिकारी/ग्राम प्रधान के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराने का कष्ट करें, ताकि कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया जा सकें। चिन्हॉकन कराने हेतु लाभार्थियों को निम्न कागजात मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर द्वारा जारी 40 प्रतिशत या उससे अधिक का दिव्यांग प्रमाण-पत्र , पहचान प्रमाण-पत्र आधार कार्ड, ग्राम प्रधान या तहसील द्वारा जारी आय प्रमाण -पत्र, लाभार्थी की एक दिव्यांगता दर्शाती हुई रंगीन फोटो लाना आवश्यक होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण लंबित
Next: कार्डधारकों को उचित दर दुकानों से खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए नही देना होगा शुल्क

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.