Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बंद ट्रेनों के पुनः ठहराव करवाने की हुई मांग

संवाददाता 03-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गहमर (गाजीपुर)। सैनिक बाहुल्य गांव गहमर रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से बंद मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का पुनः ठहराव न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गहमर स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस, गरीबरथ, कामाख्या भगत की कोठी आदि ट्रेनों का पुनः ठहराव सुनिश्चित कराने के लिए संयुक्त रेल ठहराव समिति गहमर के सदस्यों ने स्टेशन मास्टर के माध्यम से एक पत्रक रेल महाप्रबंधक हाजीपुर जोन व रेल प्रबंधक दानापुर मंडल को भेजा।

पत्रक के माध्यम से बंद ट्रेनों के पुनः ठहराव करवाने की मांग की। कहा कि प्रमुख ट्रेनों का ठहराव बंद कर देने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई है। इसमें सैनिकों के अलावा आसपास के गांव के लोगों को एक से दूसरे शहर तक जाना भी मुश्किल हो गया है। क्षेत्रीय लोगों को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता आदि महानगरों में आने जाने के लिए ट्रेन ही एक सुगम साधन था।उसमें भी इस रूट की प्रमुख ट्रेन मगध एक्सप्रेस, गरीबरथ, कामाख्या भगत की कोठी थी, जिसका ठहराव कोरोना काल से पहले गहमर स्टेशन पर होता था। लेकिन कोरोना काल के दौरान इन ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया। कोविड काल खत्म होने के बाद भी बंद ट्रेनों के ठहराव को पुनः चालू नहीं करवाए जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संयुक्त रेल ठहराव समिति गहमर परिक्षेत्र के सदस्य सुधीर कुमार सिंह, चंदन सिंह, विवेक कुमार सिंह, महेन्द्र प्रताप, ओमप्रकाश सिंह सहित भूतपूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने गहमर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग की है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बालू निकालने पर ट्रैक्टर मालिक से पुलिस वसूल रही मोटी रकम
Next: लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण लंबित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.