Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सर्द हवाओं से बढ़ी गलन, ठंड के कहर से लोग ठिठुरे

ब्यूरो 03-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230103-WA0007

जमानियाँ(गाजीपुर)। आसमान में छाई धुंध व बर्फीली हवाओं के कारण क्षेत्रीय लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सर्द हवाओं से बढ़ी गलन के बीच लोग ठंड के कहर से ठिठुरते रहे तथा दिन में भी जगह-जगह अलाव जलते रहे।

रविवार से ही जारी ठंड का कहर कम होने का नाम नही ले रहा है। ठंड के कारण बाजार की रौनक समाप्त हो गई है। बाजार में दुकाने तो खुली है लेकिन खरीददार नदारद है। जरूरी काम होने पर ही लोग बाजार में निकल रहे है। ठंड के कहर को देखते हुए प्राथमिक, जूनियर व माध्यमिक स्कूलों को बन्द कर दिया गया। दिन और रात का तापमान एक समान जैसा हो गया है। कड़ाके की पड़ रही ठंड से निजात पाने का एकमात्र सहारा कम्बल व रजाई बन गई। इससे बाहर निकलते ही हाथ-पैर सुन्न हो जा रहे है।

मंगलवार की सुबह सड़कों पर मॅार्निंग वॉक करने वालों की संख्या बहुत ही कम थी। हाड़ कपाने वाली ठंड ने लोगों को रजाई से बाहर नही निकलने दिया। सुबह 9 बजे के बाद लोग बाहर निकले, लेकिन इसके बाद भी ठंड के तेवर तीखे रहे। दिनभर भगवान भास्कर के दर्शन नही हुये। घरों में लोगों ने ठंड से बचने के लिए हीटर, ब्लोवर का सहारा लिया। बाहर निकले लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। स्टेशन बाजार व कस्बा बाजार में चौराहे व तिराहे तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर लोग अलाव के पास बैठे रहे। शाम होते ही ठंडक ने अपना कड़ा तेवर दिखाना शुरू किया। जिससे जल्द ही लोग अपने कुनबे की तरफ रवाना हो गये तथा सड़कों पर बाइक चालकों की संख्या भी कम देखी गई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
Next: धान क्रय केंद्र पर धीमी प्रगति देख डीएम ने दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.