Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बालू निकालने पर ट्रैक्टर मालिक से पुलिस वसूल रही मोटी रकम

संवाददाता 03-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गहमर(गाजीपुर)। एक ओर जहां योगी सरकार प्रदेश में अपराध एवं भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है तो वही प्रदेश की पुलिस अपने क्रिया कलापो से प्रदेश के मुखिया के सपनो पर पानी फेर रही है। इसका ताजा उदाहरण रेवतीपुर थाने में देखने को मिला है जहां के सिपाही बालू निकालने पर ट्रैक्टर मालिक से मोटी रकम वसूल रहे है।

कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी बीरभान सिंह ने आरोप लगाया कि रेवतीपुर थाने पर तैनात 4 पुलिसकर्मी 30 दिसंबर की रात बालू लेकर आ रही उनकी ट्रैक्टर को पकड़ कर थाने ले लाये और उनसे ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में 40 हजार रुपये वसूल किये। पीड़ित ने बताया कि इसकी शिकायत वे जिलाधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों से करेंगे। पीड़ित गहमर निवासी बीरभान सिंह ने बताया कि मेरे द्वारा करहिया गांव में हो रहे ग्राम पंचायत के इंटर लॉकिंग कार्य हेतु प्रधान के कहने पर भस्सी निकलवाया जा रहा था तब तक रेवतीपुर थाने के चार पुलिसकर्मी आये और मेरी ट्रैक्टर को पकड़ लिए। जब इस बात की जानकारी ड्राइवर द्वारा मुझे दी गई तो मैंने बात उनसे बात किया तो वे छोड़ने के नाम पर 40 हजार रूपये मांगने लगे और ना देंने पर ट्रैक्टर सीज करने की धमकी देने लगे। पीडित ने बताया कि मजबूरी में मैंने 17 हजार नकद और 23 हजार रुपये उनके द्वारा बताए गए फोन पे नम्बर पर ट्रांसफर किये। तब ट्रैक्टर छोड़ा गया। पीड़ित का आरोप है कि रेवतीपुर पुलिस और कामख्या चौकी इंचार्ज के मिलीभगत से ये भस्सी निकलवाया जा रहा है और जो इनको पैसा नही दे रहा है उनके साथ इस प्रकार का कार्य कर मोटी रकम वसूल की जा रही है।

आइए सुनिए पीड़ित ने क्या कहा-

https://citysuperfast.com/wp-content/uploads/2023/01/VID-20230103-WA0001.mp4
https://citysuperfast.com/wp-content/uploads/2023/01/VID-20230103-WA0000.mp4

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: धान क्रय केंद्र पर धीमी प्रगति देख डीएम ने दिया निर्देश
Next: बंद ट्रेनों के पुनः ठहराव करवाने की हुई मांग

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.