Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धान क्रय केंद्र पर धीमी प्रगति देख डीएम ने दिया निर्देश

ब्यूरो 03-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230103-WA0008

गाजीपुर 03 जनवरी 2023 (सू.वि)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने तहसील सदर के जंगीपुर के राजकीय धान क्रय केन्द्र एवं फलेउल्लाहपुर साधन सहकारी समिति (पी0सी0यू0) धान क्रय केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण कर धान क्रय के सम्बन्ध मे जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होनें क्रय केन्द्र पर उपलब्ध अभिलेखो व किसानों के लिए उपलब्ध करायी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं तथा क्रय हेतु उपकरणों तथा इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र, बोरा, बैनर, धान का नमूना, टोकन रजिस्टर, डेली क्रय किये गये धान की स्थिति आदि के बारे जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र पर धान खरीद की स्थिति की जानकारी लेते हुए जंगीपुर एवं फतेउल्लाहपुर केन्द्र का रजिस्टर को चेक किया एवं गोदाम में भरे धान की बोरी को गिनती भी करायी तथा केंद्र पर कार्य में धीमी प्रगति पाये जाने पर जंगीपुर केंद्र प्रभारी शिव प्रकाश भारती को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अपने कार्य के गति को बढ़ाएं तथा धान क्रय सेंटर को प्रातः 9ः00 बजे खेालकर नापतोल शुरू कर दिया जाय। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने किसानों से बातचीत की और उनके समस्याओ एवं नापतोल के बारे में जानकारी ली। उन्होने केंद्र पर किसानों के लिए बैठने एवं पानी पीने की सुविधा की भी जानकारी ली। केंद्र पर 25 प्रतिशत किसान 20 कुंटल से नीचे वाले हैं इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय ने धान वजन मशीन पर धान रखकर एवं धान मापन यंत्र का भी निरीक्षण किया। जंगीपुर केंद्र पर 3375 बोरी अवशेष बचे हुए है। बताया गया कि धान का समर्थन मूल्य धान कॉमन रू0 2040 एवं प्रति कुन्टल एवं ग्रेड ए रू0 2060 प्रति कुन्टल है।
जिलाधिकारी ने पूछा कि यहां कितना भुगतान किया गया तथा कितना धान क्रय किया गया जिसपर बताया गया कि फतेउल्लाहपुर साधन सहकारी समिति पर 181 किसानो का धान क्रय किया गया जिसमे 116 किसानो को ही भुगतान किया गया। जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि किसानों को 48 घंटे में भुगतान होना चाहिए यहां के लेखपाल को निर्देश दिया कि वह सीमान्त किसानो को प्रत्येक गांव में जाकर जागरूक करते हुए धान क्रय केन्द्र पर ही अपना धान बिक्री करने हेतु प्रेरित करे। जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि केन्द्र पर किसानों को बैठने के लिए पेयजल व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था करे जिससे किसानों को कोई परेशानी न होने पाये। निरीक्षण के दौरान खाद्य् विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला एवं सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सर्द हवाओं से बढ़ी गलन, ठंड के कहर से लोग ठिठुरे
Next: बालू निकालने पर ट्रैक्टर मालिक से पुलिस वसूल रही मोटी रकम

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.