Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बृहद कंबल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्यूरो 04-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230104-WA0006

गाजीपुर 04 जनवरी 2023 (सू.वि)। कड़ाके के ठण्ड को देखते हुए ज्वाइंट मेडिकल फोरम के तत्वाधान में बृहद कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन लंका मैदान गाजीपुर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गरीब, कमजोर, असहाय, रिक्सा चालक, व्यक्तियों को कंबल वितरित किया। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि बहुत ही अच्छा प्रयास है शीत लहर व ठण्ड को देखते हुए कम्बल बाटने का प्रयास किया गया जो जॉइन्ट मेडिकल फोरम को धन्यवाद देते हुए सभी ड्राक्टरो का अभार प्रकट किया। उन्होने कहा कि लगभग 700 लोगो को कम्बल बाटने का संकल्प लिया है। अत्यन्त प्रसंशनीय कदम है और आगे भी इसी तरह करते रहेगे। उन्होने अपील किया है कि जितने भी प्रबुद्वजन है वह सामने आये, आगे चढ़-बढ़ कर हिस्सा ले और गरीबो की मदद करे।
जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनपद में लगभग 12578 कम्बल शासन द्वारा प्राप्त हुए है जो वितरण किया जा रहा है, तहसीलो से डिमान्ड के अनुसार कम्बल वितरण बाटा रहा है, और डिमान्ड के अनुसार कम्बल कम पड़ने पर शासन से प्राप्त किया जायेगा। उन्होने बताया कि 18 स्थानो पर रैन बसेरा संचालित होने के साथ ठहराव की वयवस्था की गयी। उन्होंने अपील किया है कि रैन बसेरा पर अपना ठहराव अवश्य करे। जनपद के नगर पालिका/नगर पंचायत एवं तहसील स्तर पर 252 स्थानो पर अलाव की व्यवस्था की गयी है। उन्होने जनपद के सभी जनपदवासियों से अपील किया है कि शीत लहर एवं ठण्ड को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा घरो में प्रवास करे, अलाव के पास रहे, बाहर निकलते समय कपड़े भरपूर मात्रा में पहनकर निकले, जिससे हमारा जनपद ठण्ड एवं दुर्घटानों से बचा रहे।
इसी क्रम में संस्था के संरक्षक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एके मिश्रा ने जिलाधिकारी का धन्यवाद करते हुए ज्वाइंट मेडिकल फोरम के विषय मे विस्तार से बताया।फोरम के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सक जेएस राय ने बताया कि हमारी संस्था अपने हक की लड़ाई लड़ते हुए समाजिक सरोकार में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है।
फोरम के सचिव डॉ जेके यादव ने बताया कि इस संस्था में सभी विधा के डॉक्टर व दवा प्रतिनिधि है। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ है। सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग से कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न हो सका। संयोजक डॉ राजेश सिंह ने सभी के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर डॉ शरद राय, अविनाश सिन्हा, संजय राय, एके राय, राजेश राय, राजेश सिंह, डीपी सिंह, सुनील यादव, मृत्युंजय सिंह,उमेश कुशवाहा, बच्चन सिंह यादव, रजनीकांत वर्मा, विनोद सिंह, धनन्जय सिंह,पीयूष कांत सिंह, जितेंद्र कुमार, विनय यादव, मनीष पांडेय, रामकृत यादव,अवनीश सिंह,एसके यादव, आदिल सिद्दकी, दुर्गेश सिंह, आरएम राय,मयंक श्रीवास्तव, संजय विश्वकर्मा, आशीष राय, मोहम्मद अफजल, चंदन राय, एमपी राय, हरिशंकर, विकास, अमित, अनिल, बीके श्रीवास्तव, सुनील, रईस, आलम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएस राय ने तथा संचालन डॉ यूसी राय ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कड़कड़ाती ठंड में एंबुलेंस के अंदर गूंजी किलकारी
Next: विशेष लोक अदालत में आपसी सुलह वार्ता के आधार पर करा सकते है निस्तारण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.