Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ट्रैक्टर व स्कार्पियों की भिड़ंत में चार घायल

ब्यूरो 04-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230104-WA0004

जमानियाँ(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरूइन स्थित पेट्रोल टंकी के पास एनएच 24 पर बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे ट्रैक्टर व स्कार्पियों की भिड़ंत में स्कार्पियों में सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। आस पास के लोगों ने घायलों को बरुइन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त स्कार्पियों

जानकारी के अनुसार स्कार्पियों स्टेशन बाजार की तरफ से तलाशपुर मोड़ की तरफ जा रही थी तभी विपरीत दिशा में आ रही धान लदा ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे स्कार्पियों सवार देवढी निवासी पिन्टू वर्मा (45), ओम प्रकाश गुप्ता (32), आशीष (32), अब्दुल (50) घायल हो गये। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर आस पास के लोग पहुंचे और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति सामान्य जनक बनी थी। टक्कर में स्कार्पियों पलट गई जिसे ग्रामीणों ने सीधा किया। सूचना पर पहुँचे क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही व मय फोर्स कोतवाल वन्दना सिंह, स्टेशन चौकी प्रभारी रंजीत कुमार सड़क हादसे में घायलों से मिले तथा घटना की जानकारी ली।

सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर

बरुइन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रहा बन्द

सड़क हादसे में घायल लोगों को जब स्थानीय लोग इलाज के लिए बरुइन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये तो स्वास्थ्य केन्द्र बंद होने के कारण घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तहसील सभागार मुहम्मदाबाद में 9 जनवरी को कराई जायेगी नीलामी
Next: जूनियर बालकों की फुटबाल का जिला स्तरीय चयन 7 जनवरी को

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.