Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कड़कड़ाती ठंड में एंबुलेंस के अंदर गूंजी किलकारी

ब्यूरो 04-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230104-WA0004

ग़ाज़ीपुर (4 जनवरी 23)। कड़ाके की ठंड हो या फिर चिलचिलाती गर्मी हर मौसम में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित 108 एंबुलेंस अपनी सेवा देने के लिए लगातार तत्पर दिख रही है। कुछ ऐसा ही बुधवार की सुबह लगभग 4 बजे आशा कार्यकर्ता संगीता देवी के द्वारा 108 एंबुलेंस के लिए कॉल किया गया। बताया गया कि गर्भवती को प्रसव पीड़ा है। जिसके बाद बताए गए लोकेशन पर क्विक रिस्पांस करते हुए 108 एंबुलेंस के ईएमटी और पायलट मौके पर पहुंचे। और गर्भवती को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चले लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा कर एंबुलेंस के अंदर ही आशा कार्यकर्ता की मदद से प्रसव कराया।

108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 4 बजे 108 एंबुलेंस के लिए काल आया। जिसके बाद पायलट अशोक और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राज विजय बताए गए लोकेशन ग्राम मुस्तफाबाद ब्लॉक जखनिया पहुंचे। जहां पर पूजा देवी पत्नी अवधेश राम जो प्रसव पीड़ा से पीड़ित थी। उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस में बैठा कर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चलें। लेकिन रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा कर आशा कार्यकर्ता संगीता देवी, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राजविजय और परिवार की महिलाओं के सहयोग से एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराया गया। जहां पर गर्भवती ने बच्चे को जन्म दिया। इसके पश्चात जच्चा और बच्चा को उप केंद्र बदधुपुर पहुंचाया गया। जहां पर एएनएम कविता देवी ने जच्चा और बच्चा को देखा और दोनों को स्वस्थ बताया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गोवंश संग एक पशु तस्कर गिरफ्तार
Next: बृहद कंबल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.