Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

यूरिया की बढ़ी किल्लत, ऊँचे दाम पर खरीदने के लिए मजबूर किसान

संवाददाता 07-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20211229_182417

गहमर (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील पर आयोजित समाधान दिवस पर किसानों के हस्ताक्षर युक्त लिखित शिकायत में जिला कृषि अधिकारी पर डीलरों से अवैध धन उगाही कर यूरिया खाद की कालाबाजारी करने का किसानों ने गंभीर आरोप लगाया। एसडीएम ने मामले को संज्ञान लेकर यूरिया की कालाबाजारी के पूरे प्रकरण की जांच कराने का किसानों को आश्वासन दिया।

सेवराई तहसील क्षेत्र में यूरिया खाद का बाजारों में भारी किल्लत होने के वजह से दुकानदारों द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि 266.50 रुपये प्रति बोरी बिकने वाली यूरिया को दुकानदार 400 रूपये प्रति बोरी बेच रहे हैं। सेवराई गांव के किसान डा0 वशिष्ठ सिंह ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में जिला कृषि अधिकारी पर सीधा सीधा डीलरों से अवैध धन उगाही करने का आरोप लगाते हुए बताया कि जिला कृषि अधिकारी की मिलीभगत से डिलर व दुकानदार यूरिया खाद मनमाने तरीके से 400 रुपये प्रति बोरी बेच रहे हैं। और फोन करने पर कृषि अधिकारी द्वारा फोन भी रिसीव नहीं किया जा रहा है। इस संदर्भ में एसडीएम ने बताया कि किसानों द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया है जिसमें बताया गया कि यूरिया की कालाबाजारी जिला कृषि अधिकारी के मिलीभगत से किया जा रहा है । मामला संज्ञान में आने के बाद जांच की कार्रवाई की जा रही है । उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र में किसी भी हाल में यूरिया की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों की अधिकतर कुर्सियां रही खाली
Next: निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का एसडीएम ने दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.