Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु रैली निकालकर दिलाई गई शपथ

ब्यूरो 11-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230111-WA0007

जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण, रैली तथा शपथ ग्रहण का आयोजन हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अभिषेक तिवारी तथा सहयोगी एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी के संयुक्त निर्देशन में सकुशल संपन्न हुआ।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.शरद कुमार ने एनसीसी कैडेटों
एनएसएस स्वयं सेवक सेविकाओं तथा रोवर्स रेंजर्स सहित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए अनिवार्य रूप से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। आयोजक अभिषेक तिवारी ने छात्र -छात्राओं को सड़क सुरक्षा की खूबियों और खामियों तथा दुर्घटना से होने वाली मृत्यु से पारिवारिक एवं सामाजिक तथा राष्ट्र की होने वाली अपूरणीय क्षति पर विस्तार से चर्चा की तथा सड़क पर चलने के नियमों के बारे में बताया। श्री तिवारी ने ट्रैफिक सिग्नल के बारे में सहभागियों को विस्तार से जानकारी दी।रोवर रेंजर्स प्रभारी एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह ने भी छात्र छात्राओं को संबोधित किया।सहयोगी एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अंगद प्रसाद तिवारी ने छात्र छात्राओं को प्रशिक्षित किया और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए समाज में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से स्टेशन बाजार में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के बाद आयोजक अभिषेक तिवारी द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के आईक्यूसी प्रभारी एवं रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो.अरुण कुमार ने किया।

शपथ ग्रहण करते लोग

कार्यक्रम में हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, डॉ.ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, सूरज कुमार जायसवाल, कमलेश प्रसाद और तमाम छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं सड़क सुरक्षा के विविध पहलुओं को बारीकी से समझा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, चांदी का मुकुट व साउंड मशीन लेकर हुए चम्पत
Next: पुण्य तिथि पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.