Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, चांदी का मुकुट व साउंड मशीन लेकर हुए चम्पत

संवाददाता 11-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230111-WA0006

नगसर(गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोहदा गांव में बीती रात्री मंगलवार को मातेश्वरी गोहदाइन मंदिर के बंद दरवाजे में लगे ताला को हेक्सा ब्लेड से काट कर चांदी का मुकुट एवं एंपलीफायर साउंड मशीन को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया।

इस चोरी की घटना क्षेत्र में सुबह आग की तरह फैल गई, सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड इकठ्ठा हो गई।लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

इस चोरी के बाबत आदि शक्ति माहेश्वरी गोहदाईंन सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक अमरेश कुमार सिंह ने लिखित सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामलें की छानबीन में जुट गई। लोगों ने बताया कि करीब तीस से चालीस हजार की चोरी हुई है, साथ ही मांग किया कि इस चोरी का जल्द खुलासा कर इसमें शामिल लोगों को सलाखों के पीछे भेंजा जाए। इस संम्बध में नगसर थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पंचतत्व में विलीन हुई पूर्व ग्राम प्रधान
Next: सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु रैली निकालकर दिलाई गई शपथ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.