Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लाल बालू के ओवरलोड ट्रकों के संचालन का खेल उजागर होने के बाद दो सिपाही लाइन हाजिर

संवाददाता 11-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230111-WA0002

गहमर (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से लाल बालू के ओवरलोड ट्रकों के संचालन का खेल मीडिया में उजागर होने के बाद पुलिस कप्तान द्वारा इसमें शामिल देवल चौकी के दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। जिससे बालू माफियाओ के साथ साथ पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

ज्ञात हो कि देवल कर्मनाशा सेतु के रास्ते ओवरलोड ट्रकों के परिचालन को लेकर बीते रविवार को पुलिस की मिलीभगत से चार ट्रकों को भगा दिए जाने के मामले को लेकर एसडीएम काफी नाराजगी जताते हुए प्रशासन पर शिकंजा कसते हुए सख्त निर्देश दिया था, कि किसी भी हाल में बिहार से कर्मनाशा सेतु के रास्ते आने वाले ओवरलोड ट्रकों को पकड़ कर सख्त कार्रवाई की जाए। बीते रविवार को 5 ओवरलोड ट्रकों को देवल पुलिस चौकी द्वारा पकड़े जाने के बाद प्रभारी निरीक्षक गहमर द्वारा एसडीएम को बताया गया। लेकिन मौके पर जब आरटीओ व खनन विभाग पहुंचा तो मात्र एक ट्रक ही खड़ी मिली । जिसमें पुलिस के संलिप्त होने का संदेह होने पर पूरे प्रकरण को एसडीएम द्वारा जिलाधिकारी गाजीपुर को अवगत कराया गया और हर हाल में ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई करने का गहमर पुलिस को निर्देश दिया गया। रविवार को पुलिस चौकी पर खड़ा कराए गए बालू लदे ट्रकों के भगाए जाने के मामले में पुलिस कप्तान ने संज्ञान लेते हुए इस मामले में शामिल उदय एवं अभिजीत नामक दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है पुलिस कप्तान के इस कार्रवाई से जहां ओवरलोड ट्रकों के संचालन कराने वाले माफियाओं में खलबली मची हुई है तो वही पुलिसकर्मी भी भयभीत नजर आ रहे हैं। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक गहमर पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि बालू लदे ओवरलोड ट्रकों को भगाने के आरोप में कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने देवल चौकी के दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुण्य तिथि पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री
Next: एंबुलेंस के अंदर हुआ बच्चे का जन्म

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.