Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ताड़ीघाट रजवाहा टूटने से 40 बीघा गेहूं की फसल बर्बाद

ब्यूरो 12-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230112-WA0021

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के चित्तावन पट्टी गांव स्थित राधा कृष्ण लघु माध्यमिक विद्यालय के पास बुधवार की शाम करीब 3 बजे ताड़ीघाट रजवाहा टूट गया। जिस कारण से करीब 40 बीघा गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने अभी तक कोई सुध नहीं ली। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार चित्तावन पट्टी गांव के पास ताडीघाट रजवाहा अचानक टूटने से किसानों में खलबली मच गई और बडी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे। आनन फानन में जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने इसकी जानकारी देवकली पंप नहर प्रथम के अधिशासी अभियंता राजेंद्र चौधरी को दिया और नहर को बंद कराया। बताया कि नहर को बंद हुए 24 घंटे से अधिक हो गया है लेकिन विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है और कार्रवाई न करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि विभाग किसानों के प्रति उदासीन है और क्षति के बाद भी विभाग का रवैया ठीक नहीं है। उन्होंने शासन प्रशासन से पीड़ित किसानों के लिए मुआवजे की मांग की है। वही क्षेत्र के किसान सरजू यादव 1‚ बिहारी साधू 1‚ राधेश्याम 2‚ सैचन्द 1‚ मैना देवी 1‚ अमरनाथ यादव 6‚ जनार्दन यादव 3‚ ओम प्रकाश यादव 4‚ जय प्रकाश यादव 4‚ रामाधार यादव 2‚ सरदार‚ बहादुर‚ हरखन‚ शिवपर्सन‚ केशव‚ रमाधार‚ गिरधार का करीब 1 बीघा पानी मे डूब गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में अधेड़ की मौत
Next: ऑडियो कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं का हुआ समाधान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.