Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अनुपस्थित प्रशिक्षण प्रदाताओं को नोटिस जारी करने के लिए जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

ब्यूरो 12-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230112-WA0019

गाजीपुर 12 जनवरी 2023 (सू.वि)। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक गुरुवार को रॉयफल क्लब सभागार में आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जनपद की कौशल विकास योजना तैयार करने हेतु विचार विमर्श किया जाना था। इसके साथ-साथ ही कौशल विकास मिशन एवं दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में संचालित कौशल विकास मिशन योजनाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा उक्त योजनाओं की गहन समीक्षा के उपरान्त जिला समन्वयक को निर्देशित किया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना को संचालित कर रही पी0आई0ए0 द्वारा प्रस्तुत प्लेसमेंट आंकड़ों का सत्यापन टास्क फोर्स गठित कर सभी प्रशिक्षण केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जाए। जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित प्रशिक्षण प्रदाताओं को नोटिस जारी करने के लिए जिला समन्वयक कौशल विकास को निर्देशित किया। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जिला कौशल विकास योजना में मुख्य रूप से फूड प्रोसेसिंग, टूरिज्म, कृषि विकास, बागबानी, जैविक खेती, अर्थ गंगा, डेयरी आदि क्षेत्रों में नवयुवकों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु जॉब रोल शामिल किए जाने हेतु निर्देश जिलाधिकारी द्वारा महात्मा गांधी नेशनल फेलो को दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रभावित हुए राज्यमंत्री
Next: सड़क हादसे में अधेड़ की मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.