Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रभावित हुए राज्यमंत्री

ब्यूरो 12-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230112-WA0018

गाजीपुर 12 जनवरी 2023 (सू.वि)। दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग, उ0प्र0 ने 12.01.2023 को नवयुवक स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज, मैनपुर, करण्डा में बतौर मुख्य अतिथि स्वामी विवेकानन्द जन्म दिवस के अवसर पर 43 वें वार्षिकोत्सव का उद्घाटन किये।

राज्य मंत्री बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रभावित हुए तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किये। तत्पश्चात पी0डब्लू०डी० के गोराबाजार स्थित निरीक्षण भवन में उद्यान एवं मण्डी के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक किये एवं वाराणसी मण्डल में हुए उद्यान के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया तथा निर्देशित किया कि गाजीपुर व वाराणसी मण्डल में एक्सपोर्ट क्वालिटी के सब्जियाँ उगायी जाए, जिससे यहॉ के किसानों की आय बढ़ सके व प्रधानमंत्री के क्षेत्र की विशिष्ट पहचान हो सके। बैठक में जयकरण सिंह, उप निदेशक उद्यान, वाराणसी-मण्डल, डा० शैलेन्द्रदेव दूबे, जिला उद्यान अधिकारी गाजीपुर, राजेश यादव, मण्डी निरीक्षक युसुफपुर व अन्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: क्रूज के आगमन की तैयारियाँ पूरी
Next: अनुपस्थित प्रशिक्षण प्रदाताओं को नोटिस जारी करने के लिए जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.