Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस की मौजूदगी में 1000 बोरी यूरिया का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230113-WA0002

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित क्रय विक्रय समिति पर शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में 1000 बोरी यूरिया का वितरण किया गया।

ज्ञात हो कि गेहूं की सिंचाई के बाद यूरिया की आवश्यक्ता होती है। इसके लिए किसान यूरिया के लिए काफी परेशान है। सुबह से ही समिति पर किसानों का जमावड़ा शुरू होगा। पुलिस की मौजूदगी में किसानों को कतारबद्ध खड़ा कराकर शांति पूर्वक ढंग से यूरिया का वितरण किया गया।


बाजार में दुकानदार निर्धारित दर से अधिक दाम पर यूरिया बेच रहे हैं। ऐसे में किसान पूरी तरह से क्रय विक्रय समिति पर आश्रित हो गये है। जिस कारण जैसे ही किसानों को समिति पर यूरिया आने की सूचना मिल रही है, बिना देर किये किसान समिति पर पहुँच रहे है। यूरिया की मांग अधिक होने के कारण समिति पर उपलब्ध यूरिया ऊंट के मुख में जीरा साबित हो रहा है। जबकि नहर ठीक से न चलने के कारण गेहूँ की सिंचाई अभी पूरी तरह नहीं हुई। गेहूँ की सिंचाई के बाद तुरन्त यूरिया के छिड़काव की आवश्यक्ता होती है, ऐसे में समिति पर पर्याप्त यूरिया नहीं रहेगी तो किसानों को मजबूरी में बाजार में बिक रहे उँचे दाम पर यूरिया खरीदना पड़ेगा। इस सम्बंध में समिति के सचिव रमायन यादव ने बताया कि एक हजार बोरी यूरिया आया था। जिसको किसानों में वितरित करा दिया गया। जल्द ही और यूरिया आने की सम्भावना है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ऑडियो कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं का हुआ समाधान
Next: शोक सभा का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.