Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रोजगार मेला में विभिन्न पदों पर 142 अभ्यार्थी चयनित

ब्यूरो 13-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 13 जनवरी 2023 (सू.वि)। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में शुक्रवार को आकांक्षात्मक विकास खण्ड रेवतीपुर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रतिभागी कम्पनियाँ एल०एण्ड०टी० कान्स्ट्रक्सन बैगलूरू, होली हर्ब्स वाराणसी, टी०डी०एस० मैनेजमेन्ट ६.न्सल्टेन्ट प्रा०लि० मोहाली, टी०पी०आई० मोहाली एवं वी०एस०डी० टायर एण्ड ट्यूव, गाजीपुर द्वारा सेल्स मैनेजर, ब्रान्च मैनेजर, फील्ड आफीसर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कम्प्यूटर आपरेटर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 360 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 142 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अंर्तराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर वाराणसी द्वारा उक्त विकास खण्ड परिसर में प्री-काउंसिलिंग की गयी। जिसमें दुबई, अबुधाबी, शारजाह, सऊदी अरब देशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशि सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वे मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में 285 अभ्यर्थियों का स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर वाराणसी टीम द्वारा काउंसलिंग की गयी जिसमें से 246 अभ्यर्थी विदेशों में रोजगार पाने हेतु योग्य पाये गये जिसमें से 105 अभ्यर्थी पासपोर्टधारी है। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों को अन्तिम चयन हेतु स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर वाराणसी सेन्टर पर काल किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में दी गई विस्तृत जानकारी
Next: रोमांचकारी मुकाबले में नवली को पराजित कर ताड़ीघाट ने शील्ड पर जमाया कब्जा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.