Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रोमांचकारी मुकाबले में नवली को पराजित कर ताड़ीघाट ने शील्ड पर जमाया कब्जा

संवाददाता 13-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230113-WA0004

गहमर (गाजीपुर)। विकासखंड भदौरा अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेवराई स्थित मैदान पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में कांटे के मुकाबले में ताड़ीघाट ने नवली के टीम को पहले सेट में हारने के बावजूद भी 2 सेटो में पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया।

सेवराई बालीबाल क्लब द्वारा आयोजित फ्री शील्ड बालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में नवली व ताड़ीघाट के टीम के बीच रोमांचकारी मुकाबले में ताड़ीघाट की टीम ने पहले सेट में 26 – 28 से हारने के बाद दूसरे सेट में शानदार वापसी करते हुए नवली की टीम को 25 – 24 व दूसरे सेट में 15-13 के अंतर से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। वॉलीबॉल के रोमांचकारी मुकाबले को भारी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीम को जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने शिल्ड व व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नौली के हर्षित को दिया गया, वहीं प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए करहियां के खिलाड़ी अरविंद को भी शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पर टुन्नू सिंह, शिवम सिंह, टुनटुन सिंह, हेराम सिंह, दुर्गा चौरसिया, विवेक मौर्य,अशोक सिंह, अजय श्रीवास्तव, रूद्रप्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, आकाश सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, अनील यादव,झूलन कप्तान, रामप्रताप सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मैच रेफरी विवेक सिंह व कमेंटेटर की भूमिका सन्तोष सिंह ने निभाया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रोजगार मेला में विभिन्न पदों पर 142 अभ्यार्थी चयनित
Next: गंगा विलाश क्रूज चक्काबांध में रुका

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.