Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विवाहित की मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

संवाददाता 14-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Picsart_23-01-14_14-04-49-161

गहमर (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत देवल गांव में शुक्रवार की दोपहर दहेज के लिए एक विवाहिता को जान से मार दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका के पिता द्वारा सास ससुर एवं पति के खिलाफ दहेज हत्या की नामजद तहरीर दी गई है।

जानकारी अनुसार भभुआ बिहार के फुल्ली कुदरा गांव निवासी रामध्यान कुम्हार ने अपनी पुत्री ज्योति (24) की शादी गहमर थाना क्षेत्र के देवल गांव निवासी सूरज प्रजापति पुत्र सुभाष प्रजापति के साथ करीब डेढ़ वर्ष पूर्व की थी। थाने में दिए गए तहरीर के मुताबिक मृतका के पिता रामध्यान कुम्हार ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही मेरी पुत्री के पति, सास एवं ससुर दहेज के लिए उसको प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार की शाम सूरज के मामा ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि उनकी पुत्री की मौत हो गई है। जब मैं मौके पर पहुंचा तो मेरी पुत्री के गले में निशान थे इसकी सूचना मैने देवल पुलिस चौकी में दी।
इस संबंध में कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतका के पिता रामध्यान कुम्हार के तहरीर पर पति सूरज प्रजापति, ससुर सुभाष प्रजापति एवं सास किरण देवी के खिलाफ धारा 3/4 डीपी एक्ट 498 ए एवं 304 बी आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव के अंत्य परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: असहाय,जरुरतमंद को चूरा-दही खिलाकर व कम्बल वितरित कर विधायक ओमप्रकाश सिंह ने मनाया खिचड़ी का पर्व
Next: कार्डधारकों ने उचित दर विक्रेता के वितरण में गम्भीर अनियमितता का लगाया आरोप

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.