Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

असहाय,जरुरतमंद को चूरा-दही खिलाकर व कम्बल वितरित कर विधायक ओमप्रकाश सिंह ने मनाया खिचड़ी का पर्व

ब्यूरो 14-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230114-WA0003

गाजीपुर। सेवराई तहसील क्षेत्र के सेवराई ग्राम स्थित ब्लाक संसाधन केन्द्र व जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में शनिवार को जमानियाँ विधायक ओमप्रकाश सिंह ने हज़ारों असहाय व गुरबत में जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद लोगों को दही, चुरा, खिचड़ी खिलाकर व सम्मान पूर्वक कम्बल का वितरण कर मकर संक्रान्ति का पावन पर्व मनाया।

दही-चुरा व गुड़ खिलाते जमानियाँ विधायक ओमप्रकाश सिंह

ज्ञात हो कि विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह विगत 35 वर्षो से मकर संक्रान्ति का पर्व असहाय व छत्तविछत लोगों के साथ मना रहे है। उक्त मौके पर उन्होंने कहा कि बनवासी समाज व असहाय लोगों का न कोई सपना है और न ही कोई अपना है। ऐसे लोग समाज की मुख्यधारा से कोसों दूर है। आभाव के कारण ये लोग त्योहार भी ठीक ढंग से नहीं मना पाते है। ऐसे लोगों के चेहरे पर मुस्कान तभी आ सकता है जब समाज के प्रहरी अपने कर्त्तव्य का पालन करेगें। असहाय, गरीब, निर्धन, जरूरतमंद की सेवा करने से ही पुण्य प्राप्त हो सकता है। आज गरीब, किसान व मध्यमवर्ग हताश और उदास है। समाज का रचनात्मक विकास नहीं हो पा रहा है। महंगाई चरम पर पहुँच गई है। ऐसे में समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों में समरसता, उदारता स्थापित करना होगा, तभी इस समस्या से निजात मिल सकती है। समाजिक समरसता के द्वारा ही हताश चेहरों पर मुस्कान आ सकती है। वही उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य हर समर्थवान लोगो को करना चाहिए, ताकि उनके चेहरे पर मुस्कान आ सके।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते विधायक ओमप्रकाश सिंह

इस दौरान स्वास्थ्य कैम्प का भी आयोजन किया गया था जिसमें डॉ० धनन्जय सिंह की टीम व काशी नेत्रालय के वरिष्ठ चिकित्सक ने सैकड़ो कमजोर व बीमार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा का वितरण किया। विधायक ओमप्रकाश सिंह स्वास्थ्य कैम्प का निरीक्षण कर सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया।

चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी को अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित करते विधायक ओमप्रकाश सिंह

उक्त अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, सपा विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव, जमानियाँ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, भदौरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि औरंगजेब खाँ, उर्मिलेश पाण्डेय, पूर्व प्रधान गहमर दुर्गा चौरसिया, टेटा सिंह, जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव, अशोक सिह, अनिल यादव, गिरीश राय, बबलू दुबे, संतोष सिंह, विरहा गायक रजनीकान्त यादव, मेराज खाँ, तौकीर खाँ, श्रीराम प्रधान, शाहनियार खाँ, बेचन खाँ, सोनू राय, विक्की सिंह, गप्पक सिंह, रिशु यादव, पंकज यादव, टुन्ना यादव, दीपू यादव, रामचीज यादव, मोहित गुप्ता, उमेश वर्मा व मिडिया प्रभारी प्रमोद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गंगा विलाश क्रूज चक्काबांध में रुका
Next: विवाहित की मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.