Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्रामीणों द्वारा एकत्र किए गए छुट्टा पशुओ को गो आश्रय केंद्र तक पहुचाने के लिए प्रशासन कर रहा टाल मटोल

संवाददाता 14-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230114-WA0010

गहमर (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के किसानों के लिए सर दर्द बने छुट्टा पशुओ को गो आश्रय केंद्र तक पहुचाना बड़ा संकट पैदा कर रहा है। ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों द्वारा एकत्र किए गए छुट्टा पशुओ को गो आश्रय केंद्र तक पहुचाने के लिए प्रशासन हाथ खड़ा कर दे रहा है इसका उदाहरण शनिवार को करहिया गांव में देखने को मिला। जहां प्राथमिक विद्यालय में सैकड़ो की संख्या में पशु एकत्र किए गए थे।

ज्ञात हो कि किसानों की समस्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा इन छुट्टा पशुओ को एकत्र करने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को दी गई है। करहिया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने बताया कि सैकड़ो की संख्या में छुट्टा पशुओ को उन्होंने किसानों की मदद से 4 दिन पूर्व ही गॉव के प्राथमिक विद्यालय में रखवाया था इनके द्वारा ही इनके खाने पीने की व्यवस्था की जा रही थी अजय सिंह ने आरोप लगाया कि इनको एकत्र करने के बाद इनको गो आश्रय केंद्र भेजवाने के लिए बी डी ओ सहित सभी जिम्मेदार लोगों से कहा गया लेकिन सभी ने टालमटोल कर दिया। शनिवार की दोपहर जब ग्रामीणों के साथ प्रधान प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी से वार्ता कर पूरी बात बताई तब जाकर 2 गाड़ियों का व्यवस्था कर कुछ पशुओ को जमानिया पशु आश्रय केंद्र भेजवाया गया। वही मौके पर मौजूद उमेश सिंह, विकाश, बबलू, रमेश, सुरेंद्र उपा. राकेश, मिंटू, घरभरण यादव, सोल्हा यादव, जवाहिर, जोधा सिंह, त्रिवेणी सिंह, हरि सिंह, इंद्रजीत, अंगद सिंह आदि लोगो ने आरोप लगाया की विगत 4 दिन से सम्बंधित अधिकारियों को वे पशुओ को गो आश्रय केंद्र भेजवाने की अपील कर रहे है लेकिन उनके कानों पर जु तक नही रेंग रहा है। वही उनका कहना था कि सोमवार से विद्यालय भी खुल रहा है और पशु यहां रहेंगे तो बच्चों का पढ़ाई भी बाधित हो सकता है उन्होंने जल्द से जल्द पशुओ को गो आश्रय केंद्र भेजवाने की मांग की है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: करंट की चपेट में आने से युवक झुलसा
Next: कक्षा 1 से कक्षा 8 वीं तक के स्कूल 19 जनवरी तक बंद

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.