Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मकर संक्रांति के पर्व पर हेलमेट मैन ऑफ इंडिया ने बच्चों को बांटे फ्री हेलमेट

ब्यूरो 15-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230115-WA0005

गाजीपुर। मकर संक्रांति के पर्व व सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत हेलमेट मैन ऑफ इंडिया ने चार साल के ऊपर तक के बच्चों को पसंद अनुसार बांटे फ्री हेलमेट बॉटे। हेलमेट पाकर बच्चे व पिता के चेहरे चमक उठे।

नोएडा सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के पास गौतम बुध नगर जिला उत्तर प्रदेश में नोएडा ट्रैफिक पुलिस एवं 7x टीम के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

हेलमेट मैन ऑफ इंडिया राघवेन्द्र कुमार ने बच्चों के पिता से कहा आप अपने परिवार के पतंग है आपका बेटा उस पतंग की पूछ हैं और उस पतंग के धागे सड़क सुरक्षा का नियम है। आपकी समझदारी से ही आपका परिवार सुरक्षित होगा। सड़क पर बाइक चलाते समय आपने हेलमेट पहना है लेकिन खुद अपने बच्चे को बिना हेलमेट के सड़क पर चल रहे हैं, जबकि आज भारत की सड़कों पर सबसे ज्यादा इकलौते वारिश की मौत हो रही है और प्रतिदिन सैकड़ो घरों के चिराग बुझ रहे हैं। उन परिवारों की कोई आवाज़ भी नहीं सुन रहा है। भविष्य में आपके परिवार के साथ कोई हादसा ना हो इसीलिए अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए पहले से ही सावधान रहें। भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा सड़कों पर मौत टू व्हीलर सवारियों की हेलमेट ना लगाने की वजह से हो रही है। उनमें से सबसे ज्यादा 15 साल से लेकर 25 वर्ष के युवा है अगर उन्हें बचपन से ही सभी यातायात नियमों और हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया होता तो, शायद आज भारत की सड़कों पर डेढ़ लाख से अधिक मौते नही होती। भविष्य में सड़क हादसे में होने वाली मौत की रफ्तार को रोकने के लिए बच्चों की सोच मे हमे अभी से परिवर्तन लाना होगा। हेलमेट मैन का 2014 से लगातार भारत के 22 राज्यों में निशुल्क हेलमेट बाटने एवं जीवन बचाने का सफर जारी है। करोड़ों लोगों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचा कर अब तक 56 हजार फ्री हेलमेट बाटने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चूके है। इनके हेलमेट बाटने एवं लगाएं हुऐ 29 लोगो की सड़क दुर्घटना में जान बची है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 में 11 से 17 जनवरी तक छोटे बच्चों को हेलमेट पहनाने एवं जागरूक करने की मुहिम इनकी लगातार जारी रहेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कक्षा 1 से कक्षा 8 वीं तक के स्कूल 19 जनवरी तक बंद
Next: दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.