Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मकर संक्रांति पर्व पर लोगों ने जमकर की पतंगबाजी

संवाददाता 15-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230115-WA0001

गहमर (गाजीपुर)। मकर संक्रांति पर्व पर रविवार को लोगों ने जमकर पतंगबाजी की। आसमान में इठलाती सतरंगी पतंग घरों से लेकर गंगा किनारे रेत तक देखने को मिली।

बारा में गंगा किनारे बालू पर दौड़ते लोगों की आवाज सुबह से शाम तक देखी गई। पतंग पर सलमान खान, अक्षय कुमार एवं अन्य बालीवुड सितारों की तस्वीर देखी गई। वहीं, कार्टून वाली पतंग बच्चे खूब उड़ाते नजर आए। इसमें मोटू – पतलू, डोरीमान, टाम एंड जेरी, छोटा भीम के कार्टून का पतंग शामिल थी। उड़ती पतंग को काटने, पेच लड़ाने की होड़ मची रही। युवा, बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी ने हथ आजमाए। घरों की छत पर भी लोग डीजे की धुन पर मस्ती के साथ पतंग उड़ाई। एक-दूसरे की पतंग को काटने की होड़ मची हुई थी। पतंग कटी नहीं कि लूटने वालों की आवाज गूंज उठती थी। गंगा किनारे बालू पर और गंगा की बीच धारा में नाव पर कई लोग डीजे के साथ मस्ती करते नजर आए। इसी प्रकार गहमर हनुमान चबूतरा के मैदान में संक्राति का प्राचीन मेला देखने के लिए गाँव के हर उम्र और वर्ग के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Next: वायुयान दुर्घटना में गाजीपुर के चार व्यक्ति मृत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.